Jaunpur News : SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के छोटे भाई का निधन, शोक की लहर
byन्यूज़ अब तक आपके साथ
0
( अशोक कुमार सिंह के भाई कौंशल सिंह )
न्यूज़ अब तक आपके साथ Ab Tak Apke Sath
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
जौनपुर, मड़ियाहूं न्यूज़
समाज विकास क्रांति पार्टी (SVKP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उद्योगपति अशोक सिंह के छोटे भाई, कौशल सिंह (50) का शनिवार रात निधन हो गया। वे पिछले चार महीनों से ब्रेन हैमरेज जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार रात उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
■ परिवार में शोक की लहर
कौशल सिंह अपने पीछे एक पुत्र और छह पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
■ अंतिम संस्कार
कौशल सिंह का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर एक बजे वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। वहीं, रविवार सुबह से ही उनके पैतृक गांव निकुंभनपुर में लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
■ समाज में गहरी छाप छोड़ गए कौशल सिंह
कौशल सिंह का निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके समस्त समर्थकों और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और व्यक्तित्व को लोग हमेशा याद रखेंगे।