जौनपुर। क्षेत्र के सम्मानित अध्यापक राजमणि पाल पुत्र सुखई राम पाल की माता रामकली देवी (पत्नी सुखई राम पाल), उम्र लगभग 75 वर्ष, का आज शुक्रवार 26 दिसंबर की सुबह आकस्मिक निधन हो गया।
परिजनों के अनुसार बीती रात अचानक उनकी तबीयत थोड़ी खराब हुई, जिसके बाद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय रामकली देवी सरल, धार्मिक और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
आज शाम तक उनका अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक शामिल होंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह स्वर्गीय रामकली देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
-
