न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार चौधरी
खुटहन (जौनपुर)।
पूर्व की भांति इस वर्ष भी एसएसआरएम इंस्टीट्यूट, तिघरा खुटहन, जौनपुर में दिनांक 28 जनवरी को खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद उठाया।
खेल दिवस के अवसर पर बालक एवं बालिकाओं द्वारा 100 मीटर व 200 मीटर रेस, वॉलीबॉल, कबड्डी, कैरम और रस्साकसी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।
● 100 मीटर दौड़ के परिणाम- प्रथम ट्रॉफी – शिवांगी, द्वितीय ट्रॉफी – अंजली यादव, स्वर्ण पदक – सीमा यादव
● कबड्डी प्रतियोगिता (बालिकाएं)- येलो हाउस – स्वर्ण पदक एवं प्रथम ट्रॉफी, रेड हाउस – रजत पदक
● कबड्डी प्रतियोगिता (बालक)- ग्रीन हाउस – स्वर्ण पदक एवं प्रथम ट्रॉफी, ब्लू हाउस – रजत पदक
● 200 मीटर दौड़ के परिणाम- प्रथम ट्रॉफी – विक्रम शर्मा, द्वितीय ट्रॉफी – सचिन कुमार, स्वर्ण पदक – राज
● वॉलीबॉल प्रतियोगिता- ब्लू हाउस (बालक) – स्वर्ण पदक,
ग्रीन हाउस (बालक) – रजत पदक
कार्यक्रम के सुसंगठित एवं सुचारू संचालन के लिए श्रीमती सुप्रिया सिंह को सबसे बड़ी ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए राजनाथ यादव को प्रथम ट्रॉफी, कार्यक्रम में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने हेतु राम नारायण पाल को प्रथम ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद प्रजापति, साईं नाथ पाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामबली पाल, शशि कुमार, जियालाल यादव, राघवेंद्र पाल, अनीस रहमानी, डॉ. कादरी, विपिन कुमार एवं रविंद्र कुमार सहित कई सम्मानित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अंत में संस्थान के डायरेक्टर एस. एम. रज़ा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
-


