REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : निर्गुण, श्रम के महिमाकर, जातिवाद के घोर विरोधी थे संत रविदास जी:-राकेश मौर्य


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- डॉक्टर दशरथ यादव जौनपुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में 01 फरवरी को प्रातः 10 बजे संत शिरोमणि रविदास जी एवं संत शिरोमणि हरिदास महाराज जी सोनार की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर सर्वप्रथम दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया तत्पश्चात जिला महासचिव आरिफ हबीब ने जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन पर चर्चा कराई।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी और संत शिरोमणि नरहरि दास जी सोनार का संपूर्ण जीवन विश्व को जातिवाद, ऊंच नीच , भेदभाव का घोर विरोध करता रहा।
दोनों संतों ने श्रम के महिमाकर और अपने जीवन को तथा सोनार के पेशे को आध्यात्मिक प्रतीकों के रूप में प्रयोग किया जैसे शरीर को अंगीठी और आत्मा को सोना बताया।
गोष्ठी को ज़िला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, ज़िला सचिव गामा सोनकर, प्रदेश सचिव महिला सभा ऊषा जायसवाल, लाल मोहम्मद राईनी , वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी आदि ने संबोधित किया।


गोष्ठी में मुख्य रूप से हिसामुद्दीन शाह, ज़िला सचिव संतोष मौर्य मुन्ना, हवलदार चौधरी, रत्नाकर चौबे, श्रवण जायसवाल, दीपक विश्वकर्मा, साहबलाल गौतम, सोनी सेठ, रवि यादव कृष्णकांत बिंद, धीरज बिंद, धर्मेंद्र सोनकर, राजेश यादव, नंदलाल यादव, शकील अहमद, राहुल त्रिपाठी, दिलीप प्रजापति, सुनील वासुदेव यादव, आसिफ शाह, पूनम यादव, राधिका यादव, शिवांगी यादव, रविन्द्र मौर्य, अमजद अंसारी रियाज खान, सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।



-
और नया पुराने
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status