रिपोर्ट - डॉ. दशरथ यादव, जौनपुर
जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक रविवार को जिला कार्यालय सदर चुंगी, अलफस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। उन्होंने सदन को एजेंडे से अवगत कराते हुए SIR के अंतर्गत फॉर्म 7 के दुरुपयोग, बढ़ी हुई तिथि के बाद फॉर्म 6, 7, 8 की समीक्षा तथा नोटिस आपत्ति निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कराई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR कार्य को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए दूसरे चरण में एक माह का अतिरिक्त समय दिया गया है, जिसमें मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का बचा हुआ कार्य पूर्ण किया जाना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नेताओं द्वारा बड़ी संख्या में फॉर्म-7 का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके अनुसार, केवल अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से काटने के उद्देश्य से BLO पर दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी, ऑब्जर्वर और रोल ऑब्जर्वर (कमिश्नर) को लिखित शिकायत देकर घोर विरोध दर्ज कराया गया है।
राकेश मौर्य ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी शिकायत पर संज्ञान लेकर फॉर्म-7 के दुरुपयोग को नहीं रोका गया, तो समाजवादी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
बैठक में SIR कार्य में मेहनत से लगे कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र सदर के चौकियां निवासी विनय एडवोकेट को पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई गई।
बैठक को मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, सुरेश यादव, राजेंद्र यादव ‘टाइगर’, केशजीत यादव, वरिष्ठ नेता रूखसार अहमद, अनवारूल हक ‘गुड्डू’, लाल मोहम्मद राईनी, कमलेश यादव, रमेश साहनी, मालती निषाद, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, निजामुद्दीन अंसारी, नंदलाल यादव, अशोक यादव ‘नायक’, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, हरिश्चंद्र प्रभाकर और लक्ष्मी शंकर यादव समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, संतोष मौर्य ‘मुन्ना’, दिनेश यादव ‘फौजी’, राहुल त्रिपाठी, पूनम यादव, सुशीला यादव, सोनी यादव, प्रवीण यादव ‘वीरू’, दीपक विश्वकर्मा, गुलाब यादव रीठी, रवि यादव, अशोक यादव ‘नेता’, आजाद यादव, अनुज दुबे, धीरज बिंद, गोविंद यादव, राम अभिलाष यादव, लालता, संजय गौतम सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
