REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : असहाय वृद्ध विधवा का घर दबंगों ने तोड़ा, प्रशासन से न्याय की गुहार पहुँची DM और SP के पास।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- ज्योति मौर्या जौनपुर

यूपी के जौनपुर जिले के तहसील शाहगंज अंतर्गत सरपतहां थाना क्षेत्र के रूधौली गांव में दबंगों द्वारा एक असहाय वृद्ध विधवा महिला का मकान जबरन तोड़ दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता करीब 80 वर्ष की वृद्ध विधवा हैं, जो वर्षों से उक्त मकान में निवास कर रही थीं।

पीड़िता के अनुसार उनके पति का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनका कोई पुत्र नहीं है और वह अकेले ही जीवन-यापन कर रही थीं। इलाज के सिलसिले में कुछ दिनों के लिए वह अपनी बेटी के घर गई थीं। इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंगों ने बिना किसी प्रशासनिक आदेश के उनके मकान का ताला तोड़ दिया, घर में रखा सामान बाहर निकाल लिया और मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया

जब पीड़िता वापस गांव लौटीं तो उन्होंने अपना मकान पूरी तरह टूटा हुआ पाया। विरोध करने पर दबंगों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने ले जाया गया, जहां उनके द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई गई।

पीड़िता का कहना है कि वृद्धावस्था और असहाय स्थिति के कारण वह दोबारा मकान बनवाने में पूरी तरह असमर्थ हैं। वर्तमान में उनके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है और वह खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर हैं।

पीड़िता ने जिलाधिकारी जौनपुर से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील व थाना स्तर की संयुक्त टीम मौके पर भेजी जाए, मकान का पुनर्निर्माण कराया जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा हुए नुकसान की भरपाई कराई जाए।

इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक कार्यप्रणाली और समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन पीड़िता को कब तक न्याय दिला पाता है।




-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status