REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : कांग्रेस जिला अध्यक्ष के बेटे की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- लक्ष्मण चौधरी

जौनपुर जनपद में एक दुखद हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह के 19 वर्षीय पुत्र प्रणव सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रणव सिंह पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (फगवाड़ा) में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र थे। शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय डॉ. प्रमोद सिंह कामाख्या देवी के दर्शन के लिए गए हुए थे। जैसे ही उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली, वे तुरंत लुधियाना के लिए रवाना हो गए।

सोमवार दोपहर प्रणव सिंह का शव जौनपुर लाया गया, जहां सुजानगंज स्थित विद्यालय परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक नदीम जावेद, सत्यवीर सिंह, मोहम्मद आरिफ, मंगला गुरु, कप्तान मिश्र सहित कांग्रेस के कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।


🕊️ क्षेत्र में शोक की लहर

प्रणव सिंह की असमय मृत्यु से पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। कम उम्र में इस तरह की घटना ने सभी को भावुक कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


📝 (न्यूज़ – अब तक आपके साथ)

सच के साथ…



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status