न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- ज्योति मौर्या जौनपुर
अखिल भारतीय क्षेत्र पंचायत संघ की ओर से जौनपुर जनपद के निवासी एवं पत्रकार मो. वाकिब जौनपुरी को संगठन का प्रदेश मीडिया प्रभारी (पूर्वांचल प्रदेश इकाई) मनोनीत किया गया है। इस संबंध में संगठन द्वारा दिनांक 12 मार्च 2026 को पत्रांक BDC/UP/26/01 के तहत मनोनयन पत्र जारी किया गया।
जारी मनोनयन पत्र के अनुसार मो. वाकिब जौनपुरी, पुत्र श्री शालाहुद्दीन, निवासी ग्राम पंचायत ढढ़वारा कलां, शाहगंज, जिला जौनपुर को संगठन की मीडिया गतिविधियों को सशक्त बनाने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मो. साजिद तुर्क ने उम्मीद जताई है कि मो. वाकिब जौनपुरी के मनोनयन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा उनके सहयोग और संघर्ष से संगठन और अधिक मजबूत होगा।
बताया जाता है कि मो. वाकिब जौनपुरी पत्रकार होने के साथ-साथ अपने ग्राम सभा से क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) भी हैं। जिले में उनके सामाजिक कार्य, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मो. वाकिब जौनपुरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
-
