राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज स्थित बड़ौदा मेट्रो गेट नंबर-2 के पास इकरा मेडिकल सेंटर के तत्वावधान में सोमवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कलाम मलिक की ओर से किया गया, जिसमें रोजेदारों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
इफ्तार पार्टी में रमजान के पाक महीने की बरकतों और आपसी भाईचारे पर जोर दिया गया। अज़ान के बाद रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार किया और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा खान, ब्लॉक प्रमुख सोंधी शाहगंज विजय सिंह विद्यार्थी, मोहम्मद वाकिब (पत्रकार) क्षेत्र पंचायत सदस्य सोंधी ब्लॉक शाहगंज, नईम अब्बास, साजिद नेता, साहिल उर्फ हलीम, मोहम्मद अशद उर्फ गुड्डू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रमजान के महीने को आपसी सौहार्द, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देने वाला बताया।
इफ्तार पार्टी के आयोजक डॉ. कलाम मलिक ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि रमजान का महीना लोगों को संयम, सेवा और एक-दूसरे के प्रति सद्भाव का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
-
