संतोष कुमार यादव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं तथा उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। उनके जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद कई सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भारत-तिब्बत सहयोग मंच की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को जोड़कर राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर अजय कुमार यादव (एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर), भाजपा नेता बेचन पांडेय, प्रेमचंद तिवारी, आलोक यादव और जयप्रकाश यादव सहित कई लोगों ने संतोष कुमार यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में भारत तिब्बत सहयोग मंच जौनपुर जिले में और अधिक सक्रिय होकर समाज सेवा और राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगा।
(फोटो: संतोष कुमार यादव, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष – भारत तिब्बत सहयोग मंच युवा विभाग, जौनपुर)
-
