REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : अब नही रहे होमगार्ड विनोद कुमार यादव, 19 अप्रैल (कल) श्रद्धांजलि सभा का आयोजन क्षेत्र में शोक की लहर।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

जौनपुर। जनपद के खुटहन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमालुद्दीनपुर में स्वर्गीय विनोद कुमार यादव (होमगार्ड) के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद कुमार यादव का देहांत दिनांक 08 अप्रैल 2026 (बुधवार) को हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। विनोद जी UPHG (यूपी होमगार्ड) के पद पर तैनात थे उन्होंने क्षेत्र के कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दी, बड़े ही मधुर और नम्र स्वभाव के श्रीयादव जी अब इस दुनिया में नही है।

परिजनों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 19 अप्रैल 2026 (रविवार) यानी कल को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, रिश्तेदार व शुभचिंतक उपस्थित होकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान करेंगे।

इसके अतिरिक्त, शुद्धि कार्यक्रम भी उसी दिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय के पिता रामपति यादव द्वारा किया जा रहा है। शोक संतप्त परिवार में मनोज यादव, प्रमोद यादव, निखिल यादव, अमन यादव सहित समस्त परिवारजन शामिल हैं।

📍 स्थान: ग्राम जमालुद्दीनपुर, पोस्ट खुटहन, जिला जौनपुर

परिवार ने सभी स्नेहीजनों व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।




-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status