REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : मनबढ़ युवकों का घर पर हमला, भाई-बहन समेत दो महिलाएं घायल, पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- ज्योति मौर्या जौनपुर

जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में शनिवार देर शाम मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने एक घर पर हमला बोल दिया और विरोध करने पर परिवार के लोगों को लाठी-डंडों तथा शीशे की बोतलों से पीटकर घायल कर दिया। घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, रात के समय कुछ युवक अचानक घर पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। आरोप है कि हमलावरों ने शीशे की बोतल तोड़कर युवती के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना में शिव देवी (26 वर्ष) के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि प्रेमा देवी (60 वर्ष) भी बुरी तरह घायल हो गईं। दोनों महिलाओं को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मारपीट और चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों और परिवार के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status