रिपोर्ट- मो० अब्दुर्रहमान सोनू
जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के खालसापट्टी गांव निवासी असलम पुत्र फारुख (55) मंगलवार वृहस्पतिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9:20 बजे एक ट्रक जौकाबाद से पनौली होते हुए शाहगंज की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर दूसरी तरफ से भी ट्रक गुजर रहा था पास देने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक UP44T5686 ने साइकिल सवार असलम को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का अगला टायर असलम के पैर पर चढ़ गया, जिससे उनका पैर पूरी तरह से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में साइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस बीच गाड़ी में बैठा खलासी मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया लेकिन ग्रामीण इकट्ठा हो गए जिससे ड्राइवर भागने में नाकाम हो गया। उधर सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस भी मौके से पहुँच गई। ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जाता है कि असलम बेहद गरीब परिवार से हैं। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है जबकि एक अविवाहित है। वहीं उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और बेहतर इलाज की मांग की है।
-
