REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचायेग कांग्रेस 'छात्रों की गूंज’ अभियान।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- ज्योति मौर्या जौनपुर

कांग्रेस पार्टी के अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत आगामी 25 जून को देश के विभिन्न शहरों में वरिष्ठ नेताओं द्वारा पत्रकार वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य देश के छात्रों और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाना तथा उनके मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से प्रस्तुत करना है।

इसी क्रम में, कई प्रमुख नेताओं के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नदीम जावेद को बिहार के पूर्णिया में पत्रकारों को संबोधित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जावेद का नेतृत्व निश्चित ही छात्रों और युवाओं की इस आवाज़ को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएगा।

इस अवसर पर जननायक राहुल गांधी के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ तैयार है। यह अभियान देश के युवाओं के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर एक व्यापक जनजागरण का कार्य करेगा।

कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक सिपाही इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटा हुआ है और छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं के हितों की रक्षा और उनके भविष्य से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाने का एक प्रभावी माध्यम बनेगा।




-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status