REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : जौनपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का मनाया गया 53वां जन्मदिन 11 किलो का केक और 111 पौधों का हुआ वितरण।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- डॉक्टर दशरथ यादव जौनपुर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav का 53वाँ जन्मदिन समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा नगर स्थित मंगलम लॉन में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम में 11 किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा 111 पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने प्रेम, दया और अपनापन के माध्यम से PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी है।

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के आह्वान पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक जनपद के प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे तथा श्री अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं शतायु जीवन की कामना करेंगे। 

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सामाजिक न्याय, भाईचारे, संविधान की रक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया। अंत में सभी ने श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन को और मजबूत बनाने तथा 2027 में PDA सरकार बनाने का संकल्प लिया।

● कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।-

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, वरिष्ठ नेता लालचंद यादव 'लाले', पूर्व उपाध्यक्ष शकील अहमद, रमापति यादव, महावीर यादव, डॉ. शिवजीत यादव, संदीप यादव, जिला उपाध्यक्षगण श्यामबहादुर पाल, राजेंद्र यादव 'टाइगर', महेंद्र यादव 'नेपाल', राजेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, भूपेश पाण्डेय, कलीम अहमद, इरशाद मंसूरी, प्रदेश सचिवगण राजेश यादव, राजेश विश्वकर्मा, कर्मानंद यादव, जयहिंद यादव, गुलाब यादव 'रीठी', दीपक विश्वकर्मा, दीनानाथ सिंह, रत्नाकर चौबे, रुखसार अहमद, कमल आज़मी, दीपक जायसवाल, रामकेश बिंद, राहुल त्रिपाठी, रजनीश मिश्र, रामजतन यादव, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, मनोज मौर्य, श्यामनारायण बिंद, प्रमोद यादव (जफराबाद), डॉ. जंगबहादुर यादव, श्रवण जायसवाल, अजय रंजन यादव, जगदीश प्रसाद मौर्य 'गप्पू', डॉ. अमित यादव, डॉ. शबनम नाज़, संदीप यदुवंशी, सुनील वासुदेव, दिनेश यादव 'फौजी', सुहैल अंसारी, रवि यादव, चंद्रशेखर यादव, धर्मेंद्र चौरसिया, धर्मेंद्र सोनकर, रामजतन यादव, नंदलाल यादव, रामू मौर्य, राम अकबाल यादव, सुखुरम यादव, माखनलाल, अरविंद यादव, प्रदीप पाल (एडवोकेट), अनुज दुबे, राजेश झल्लूराम पटेल, पूनम यादव, सोनी यादव, हरिश्चंद प्रभाकर, प्रवीण यादव, सुनील कुमार यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, अरुण प्रजापति, रमेश चौबे, अमन सिंह, उमेश यादव, डॉ. दशरथ यादव, अज्जू मौर्य, सेराज अंसारी, राजेश यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), सुभाष बघेल सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status