न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।
रिपोर्ट- लक्ष्मण कुमार चौधरी
यूपी के जौनपुर जिले के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने जानकारी दी है कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, 704 जवाहर भवन, लखनऊ द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा वर्ष-2026 के अंतर्गत मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी) तथा आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी) के ऐसे परीक्षार्थी जो अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित रहे हैं, उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियों में वृद्धि की गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि ट्रेजरी चालान जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026, ऑनलाइन/आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तथा मदरसों द्वारा पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने संबंधित मदरसों के प्रधानाचार्यों एवं पात्र परीक्षार्थियों से अपील की है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन जमा कर दें, ताकि कोई भी छात्र इस अवसर से वंचित न रह जाए।
मुख्य तिथियां ट्रेजरी चालान जमा करने की अंतिम तिथि: 09 अगस्त 2026, आवेदन भरने की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2026, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2026
Tags
जौनपुर न्यूज़
-
