REG. No- UP-38-0008143


Jaunpur news : बदलापुर में NEET परीक्षा की कथित अनियमितताओं के विरोध में जन अधिकार पार्टी व ADIYO पार्टी का शांतिपूर्ण मार्च, छात्रों के न्याय की उठी मांग।


न्यूज़ अब तक आपके साथ
देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी।

बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर में आज जन अधिकार पार्टी एवं ADIYO पार्टी के संयुक्त नेतृत्व में NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में एक शांतिपूर्ण मार्च एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लेकर छात्रों के न्याय, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और उनके अधिकारों की मांग को बुलंद किया।

इस मार्च यात्रा की अगुवाई जन अधिकार पार्टी के बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार मौर्य ने की। उनके साथ प्रमोद कुमार, रमेश कुमार मौर्य, अजय यादव, आशीष मौर्य, डॉ. अनिल मौर्य, सनी शुक्ला, डॉ. रामसकल प्रजापति सहित तमाम साथियों ने आंदोलन में सहभागिता करते हुए छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के साथ प्रसिद्ध क्रांतिकारी पंक्तियां भी दोहराईं—

"सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है।"

रैली को संबोधित करते हुए रजनीश कुमार मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष, जन अधिकार पार्टी बदलापुर, जौनपुर ने कहा कि जन अधिकार पार्टी शुरू से ही छात्रों के हितों और उनके अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ उनके हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिले, परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी बने और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो, इसके लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।

रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें छात्रों के भविष्य की सुरक्षा, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

— रिपोर्ट: दिलीप विश्वकर्मा, Editor & Founder Ab Tak Apke Sath(अब तक आपके साथ)



-
Previous Post Next Post
🕓 00:00:00 | -- -- ----

Powerd by

ads

------- आपके अपनों की ख़बरें, इसे भी पढ़ें -------


    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Subscribe Youtube Subscribe Now

    نموذج الاتصال

    DMCA.com Protection Status